9-10-11 अप्रैल 2019 🙂
बिहार से राहुल और जीशान भाई आए थे। और प्रतिक भाई ने पहले ही कहा था कि राहुल का जन्मदिन शिमला में मनाया जाएगा।
तो 9 की क्लास करने के बाद रात से ट्रेन थी कालका के लिए, हमसब निकल लिये-

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन चाँद के साथ हमारा इंतज़ार करती हुई।

कालका-शिमला रेलवे


सुबह-सुबह 5 बजे कालका पहुँचे और ठंडी हवाओं ने शिमला के अगले दो दिन का रोमांच हमारे अंदर भर दिया।

चाय 😍



देवी लाल भाई 🙂
कालका से शिमला के लिए 8 बजे से टॉय ट्रेन थी। तो मैंने कालका स्टेशन के हर कोने को खंगाल लिया। एक जगह स्कूल जाते देवी लाल भाई मिले, जो स्कूल से होते हुए घर वापस जा रहे थे और ख़ुश इसलिए थे कि स्कूल का गेट खुला नहीं था यानी कि छुट्टी थी उसदिन।


वाह! क्या ज़िन्दगी है



शिमला चलोगे ?
कालका से शिमला की दूरी 96 किलोमीटर है, लेकिन पहाड़ी रास्ता होने की वज़ह से यह दूरी 5-6 घंटे में पूरी होती है। और इस 5-6 घंटे में आप 5 साल जितना ख़ुशी भरा जीवन जी लेते हैं।



पहाड़ी फूल







मॉल रोड, शिमला
घूमने आने वालों के लिए ये जगह ही शिमला की सबसे मुख्य जगह है।
हालाँकि, मैंने 2012 की दीवाली शिमला में ही मनाया था, फ़िर भी 7 साल में बहुत बदलाव तो नहीं फ़िर भी कुछ नज़र आने वाले बदलाव हो गए हैं।


क्राइस्ट चर्च 😍


अभिषेक भईया, क्या शानदार गाते हैं।




हैप्पी बर्थडे राहुल 🙂

रात का क्राइस्ट चर्च









11 अप्रैल की सुबह, मैं अकेला ही 5 बजे उठ के जाखू मंदिर के लिए निकल पड़ा, जो कि शिमला के सभी पहाड़ों में सबसे ऊंचा है। हालांकि अब रोपवे बन चुका है पर जो मज़ा पहाड़ को पैदल नापने में है वो रोपवे में कहाँ।






इसी जगह पर ‘3 इडियट्स’ फ़िल्म की शूटिंग हुई थी।


जाखू मंदिर _/\_




मेरा नया दोस्त, हालाँकि डरा हुआ था, फ़िर जब इसकी माँ आ गई तो मैं डरा हुआ था 😂

जितना ये प्यारा है इसका घर उससे ज़्यादा प्यारा है।




मैंने इस कहानी में चंदन और वो जीभ वाली लड़की जाखू मंदिर का भी ज़िक्र किया है 🙂



निखिल शर्मा, जाखू मंदिर के पुजारी के बेटे हैं।8th क्लास में पढ़ते हैं। इनके साथ पहाड़ से उतरना और ऐसी-ऐसी गलियों से होते हुए इनके स्कूल तक जाना,काफ़ी मजेदार रहा।



सूरज सा चमके हम स्कूल चले हम








अख़बार और चाय नहीं नहीं नहीं चाय और अख़बार 😂

राहुल, जीशान, प्रतीक, मैं 🙂
कुफ़्री के लिए रवानगी-













इन वादियों में टकरा चुके हैं
हमसे मुसाफ़िर यूँ तो कई 😍
【एक छोटी सी प्रेम कहानी】
भंडारा, भूखे-प्यासे को पहाड़ से उतरते भंडारा मिल जाए, उसके लिए स्वर्ग है 😂




ग्रीन वैली, शिमला



चलो भाई वापस 🙂
अब चंडीगढ़ में मिलेंगे 🙂




















































































































































































































































































