…और अब कानपुर ❣️.

हाँ, कानपुर 😎

उत्कर्ष ने कहा कि घर जाओ तो कानपुर होते हुए निकलो, मैंने कहा बिल्कुल और टपक गया मैं कानपुर. कोई दोस्त लोग मुझे कहीं बुलाते हैं तो मैं कहता हूँ कि मुझे मत बुलाया करो मैं सच्ची में आ जाऊंगा.. कुछ उनमें से कहते हैं मंटू भाई आप आ जाओगे इसलिए आपसे कहा भी जाता है

मैं 21 फ़रवरी को मोतिहारी से निकला था

22 को दिल्ली (संडे बुक मार्केट)

23 को चांदनी चौक और नोएडा

24 और 25 को आगरा..

26, 27 को जयपुर

28 को दिल्ली, गाजियाबाद

01 मार्च को वृन्दावन..

02 मार्च को दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुखर्जी नगर, गांधी विहार

03 मार्च को हुमायूं का किला, हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह

04 मार्च को दिल्ली में होली..

05 मार्च को गुड़गांव में सेमीफाइनल

और आज 06 और 07 मार्च को कानपुर 🙎

08 मार्च को वापस मोतिहारी में Sanvi का जन्मदिन और फाइनल 😍


05 मार्च 2026 🌞

सुबह उठते ही ऐसा दृश्य दिख जाना, जीने के लिए बहुत सारा उम्मीद देता है, मालूम क्या ?
ये भाई साब, डरा दिए जब योगा कर रहा था.
सूरज चाचू जागे..
Hmmm..
बहनों को खाना बनाकर खिलाने का वादा पूरा किया गया.. पिछले 2 महीने से जो अकेले रहते हुए फ़िर से खाना बनाने लगा था, उसका फल मिला कि दाल रोटी सब्जी ऐसे बनी, कोई कमी न निकाली बहनों ने 😎
🫣

उत्कर्ष, उत्तराखंड वाला ट्रिप अक्टूबर 2021. 🌻
पता है ? आप एक साइकिल उठाओ और चलाते हुए इन पहाड़ियों के पार चलते जाओ तो कहां पहुंचोगे ? लेसोथो? नहीं बे.. मसूरी मसूरी 🥲
जंगली फूलों की जिजीविषा.

मिलेनियम सिटी सेंटर, गुड़गांव

भईया से पूछा कि कौन सी किताब लूं, कोई सी भी लेलो, कहते हैं भाई इतना कनफ्यूजन नहीं चाहिए जीवन में, मैंने कहा भईया कोई तो विशलिस्ट में होगी, तो कहते हैं “आपसे मिलना विशलिस्ट में है.” 😐

मेरी आज शाम 05 मार्च की ही ट्रेन थी कानपुर की, भईया को बताया तो कहते हैं अरे रुकना था न आज, मैच देखते साथ में.. मैंने कहा भईया पहले कहना था न.. पर मैं देखता हूं, मैच देखने का लालच ऐसा आया कि कानपुर का कैंसिल करके भईया के साथ मैच देखना चुना और इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिए 😎 कानपुर कल चले जाएंगे.. उसमें क्या है..

फाइनल में जाने की ख़ुशी में


06 मार्च 2026 🫶

अगली बार यहाँ याद से जाऊंगा.
थक गया क्या Mantuuuye ?
कौन बोला ?
तेरी आँखें
नैनों की मत सुनियो रे, नैना ठग लेंगे..
शुरू हो गया फ़िर?
मैं बंद किधर किया बे
ok.

दिल्ली मेट्रो में पढ़ती-लिखतीं लड़कियां ❣️
Ye अच्छा लगा..
“रहिए अब ऐसी जगह चलकर जहाँ कोई न हो,
हम-सुख़न कोई न हो और हम-ज़बाँ कोई न हो।”

ग़ालिब चच्चा
कानपुर आ गए 🫶

उत्कर्ष स्कूटी पर एकदम हद अजीब लग रहा था, इसको कार में देखे हैं या बाइक पर या पैदल.. स्कूटी.. छी.. पर ठीक है, लौंडा कड़ी धूप में स्टेशन आ गया लेने मुझे.. हीरा आदमी तो है ये.. पर मेरे गाने बिगाड़ने के मामले में तो सूअर ही रहेगा.

सात्विक ब्रो, उत्कर्ष का कजिन.. मस्त लड़का है.. 10 मिनट में घुल मिल गया मेरे से.

🫠

अप्पे, पहली बार खाया, अच्छा लगा.
पनकी धाम 🙏
🫠
दीदी की पसंदीदा Waffles भी पहली बार खाया, ये भी अच्छा लगा.
तुझे ख़राब क्या लगता है बे Mantuuuye ?

उत्कर्ष को बोले थे कि गाज़ियाबाद से तुम आराम करने जाते हो घर पर, तुम मुझे कानपुर घुमाते रहना..

उसका जवाब-

बकचोदी, मंदिर मंदिर, महफ़िल, रात को Netflix 🫠
हाँ, तो Ground Zero देखी गई और Stolen..कपिल शर्मा के 1-2 एपिसोड भी.


07 मार्च 2026 🌼

महावतार नरसिम्हा, शानदार फ़िल्म है, पहली एनिमेशन फिल्म जिसे देखते हुए बोर नहीं हुआ.

बन मख्खन 😋
भाई भाई.. 🫂
उम्मीद उम्मीद उम्मीद…
बर्फ़ी फ़िल्म फ़िर से देखने का जी कर रहा.
चलिए मुझे पहचानिए इसमें, उत्कर्ष और ख़ुशी तो पहली बार में पहचान गए.

अब चलते हैं क्रिकेट खेलने.. आख़िरी बार लॉकडाउन में खेले होंगे.

ओ भाई, कहां उड़ा दी yaaarrrr 😅
शुक्रिया कानपुर 🫂

इतने अंतराल के बाद भी बॉल, बैट पर आ रही थी.. ख़ैर, अच्छा तो खेलता ही हूँ मैं.. हाँ, इस पूरे ट्रिप पर कोई मुझे चेस खेलने वाला साथी न मिला, जयपुर वाले अंकल जी खेलते भी हैं तो इस बार वो व्यस्त थे बहुत.. गाज़ियाबाद में कैरम भी अच्छा खेला ही था.

लूडो में मुझे ईशा ने हरा दिया मगर 🫣🫣 कोई न,

हीरो पहले विलेन से पीटता है, बाद में हीरो मारता है उसे. तो मौका आएगा..

शंकर संकट हरना…

अब चलते हैं कानपुर के सबसे बड़े मॉल Z square.

यहाँ पूरा टाइम फन सिटी में गया..

पहली बार बॉलिंग ट्राई किया और अच्छा एक्सपीरियंस रहा.

..और ये हुआ स्ट्राइक 😍
गए गए गए गए… 🎊

स्ट्राइक मतलब पहली शॉट लो और पहली बारी ही 10 के 10 pins आपने गिरा दिया तो उसे कहा जाता है स्ट्राइक और स्कोर मिलता है X जो कि बेस्ट स्कोर है, सबसे ज्यादा.. पहली बार में ही Mantuuuye ने स्ट्राइक किया है, मजाक चल रहा है क्या.. 😎

हालांकि ओवरऑल स्कोर के मामले में मैं उत्कर्ष से पिछड़ गया.. पर ठीक है, कानपुर में था तो उत्कर्ष को जीतने दिया, दिल्ली आए अबकी बार फ़िर बताते इसको वहां

इसमें भी मजे आए.
फुटबॉल भी..
❣️
प्रशांत भाई, ख़ुशी, सलोनी दी, सात्विक, उत्कर्ष, Mantuuu.

फन सिटी में इतना मशगूल हुए कि ध्यान ही नहीं रहा कि दिल्ली से लेट आने वाली ट्रेन जल्दी आ रही है कानपुर और हमें घर जाके खाना खाकर, पैकिंग करके स्टेशन भागना है। 10:55  पर हम मॉल में ही थे, ट्रेन पहले 12:37 पर थी, उसे अब कम करते करते 12:05 के दिया था। और मेरा उत्कर्ष ड्राइवर कार को मुस्लिम लोगों के एरिया से ले लिया शॉटकट के चक्कर में, जहां इफ़्तारी के कारण जाम.. यू टर्न लेके वापस लंबे रस्ते से घर गए.. तब तक आंटी खाना तैयार करके रखी थीं.. खाते पीते आइसक्रीम हाथ में रखते सबसे आशीर्वाद लेते, बाय बाय बोलते 11:58 पर मैं प्लेटफार्म पर ख़ुद को पाया… नहीं तो मैं कार में ही अगले दिन की ट्रेन देखने लग गया था…लेकिन आज ही जाना ज़रूरी था.. सान्वी का कल जन्मदिन है..8 मार्च 🥰

बनारस वाला रवि भाई का मैसेज आया था कि सब जगह घूम रहे तो बनारस का भी फ़िर चक्कर काट जाओ.. मैंने रवि को पहचानने से मना कर दिया कि कौन हो तुम ?

सीट लेके ये अमेंरीकन नट्स फ्लेवर icecream खाने में जो सुकून मिला है ना, क्या ही बताऊं.. फील कर लो बस…



08 मार्च 2026 🎊

Happy Birthday सान्वी 🌻 (भांजी) 3 साल की हो गई, शरारत में 10 साल के बच्ची जितनी.


💌. 🐢.


मिट्टी की है जो खुश्बू, तू कैसे भूलाएगा..
कभी लिखे थे 2019 में, 8 मार्च के दिन, 8 मार्च को लेकर, 8 मार्च को याद कर रहे हैं, फ़िर अगला 8 मार्च भी आयेगा.. पर जेंडर इक्वलिटी आने में अभी लगभग 248 साल लगेंगे.. मालूम?
मुजफ्फरपुर 🥲

..अब मोतिहारी पहुंच जाएंगे.

.. और जीने को क्या चाहिए.
🥰🥰
हम जीत गए…. *लगान वाले चच्चा*

मैच देखना तो छूट ही गया, और T 20 फॉर्मेट का क्रिकेट के ओरिजनल फॉर्म से कोई लेना देना नहीं है.. सबको इंस्टेंट मजे चाहिए तो लो भई.. और जैसे कि दोस्त अनामिका कहती भी हैं कि T 20 का वर्ल्ड कप तो होना ही नहीं चाहिए़, लीग तक रखो इसे बस.. वही..

फ़िर भी, गुड़गांव में सेमीफाइनल देखा था और फाइनल मोतिहारी.. दोनों मैच इंडिया जीत गई… मैं लक्की हूँ इंडिया के लिए.. नहीं ? Ok.

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••



ख़त्म

भविष्य को लेकर जो घबराहट हमारे अंदर होती है—कि कल क्या होगा? कहाँ सोएंगे? क्या खाएंगे? वही घबराहट असल में हमें जीवंत बनाती है। मालूम क्या ? अनिश्चितता का डर तभी तक है जब तक आप बाहर निकल नहीं पड़ते।

जब आप किसी पहाड़ की चोटी पर या किसी नदी किनारे, किसी अनजान शहर के कैफ़े में अकेले बैठते हैं, तब आप ख़ुद से रूबरू होते हैं। भीड़ में हम ‘वो’ होते हैं जो दुनिया हमें देखना चाहती है, लेकिन अकेले सफर में हम ‘वो’ होते हैं जो हम असल में हैं। और घुमक्कड़ी केवल किसी दूसरे अंजान शहर में ही नहीं होती वो अपने घर के एक कमरे से दूसरे कमरे तक की भी हो सकती है. समझे ? नहीं ?

और सबसे ज़रूरी बात- भविष्य एक कोहरा है। कोहरे में चलने का तरीका यह नहीं कि आप सूरज निकलने का इंतज़ार करें, बल्कि यह है कि आप एक कदम बढ़ाएं। जैसे ही आप एक कदम बढ़ाते हैं, अगला रास्ता अपने आप दिखने लगता है। मुझे दिखा है। इसलिए मैं कह रहा हूं।

घुमक्कड़ी हमें सिखाता है कि ‘आज’ ही वह इकलौती चीज़ है जिस पर हमारा हक है।

तो बस.. ख़ुद को देखिए, परखिए, और वो कीजिए जो करने का मन है.. भले ये सहुलियत सबको नहीं हासिल पर उम्मीद पर क़ायम रहिए, ख़ुद को बनावटी लेयर में ढकने मत दीजिए एक ही तो जीवन है.

हो गया तेरा Mantuuuye ?

नहीं..

निकल  चल ..निकल !

आखिरी बात तो कह लेने दे.. कहो..     हां 🫂

चहकते चेहरे, दोस्तों की बातों में अपनापन, छोटी बहनों की समझ, जीवन की संभावनाओं से लबालब भरे हुए शहर, पुराने घरों की आत्मीयता और अनजान रास्तों की धूल हमें वह सब सिखाती है जो कोई किताब नहीं सिखा सकती..         शायद शायद शायद !

Hmmmmmmmmmm…….

[Mantuuuye अब घर जाके पढ़ाई कर ले चुपचाप और कम से कम अगले 6 महीने तक ट्विटर को, गीत, संगीत, फ़िल्म, साहित्य, घुमक्कड़ी को भूल जा] ok. Let’s see.



🙂

मेरी वाली दिल्ली और होली. 🫶

जोगी जोगी जोगी जोगी..

मैं रमता जोगी… 🎶🎶


02 मार्च 2026

प्लूटो

https://worldofplu.wordpress.com/ 💝

तो चला जाए नॉर्थ कैंपस, दिल्ली यूनिवर्सिटी 🌻

नमन भाई 🫂

छोटे भाई के जिगरी हैं, हरदोई जिले से हैं, अरुण कमल की कविताओं पर PhD कर रहे हैं।

और अब चलते हैं मुखर्जी नगर 🤺

🫣
अनुराग भाई, बेगूसराय, परम भाई, रोहतास. 68th BPSC के साथी लोग.

अनुराग भाई, 70th BPSC का इंटरव्यू इसी महीने देने वाले हैं, 71th का मेंस लिखने वाले हैं और इस बार फाइनल PDF में आने वाले हैं 🤞

परम भाई गाड़ी में तेल भराने के लिए रुक गए हैं हमसे कहते हैं मंटू भाई हिम्मत कीजिए एक बार और.. और दिल्ली आइए फ़िर..

और अब गांधी विहार 😍

निखिल भाई 🌼
होलिका दहन, यमुना विहार



03 मार्च 2026 🙂

गोकुलपुरी
स्नेहा का कॉलेज

भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी

स्कूल जाती बच्चियां भारतीय समाज के आधे से ज़्यादा मर्दों के लिए सीधे हाथ से जड़ा गया तमाचा है.. मालूम क्या ?

सच है या कोई फिरकी ले रहा 😆
इंतज़ार का रंग 🌈

फ़िर से उड़ चला.
उज्ज्वल भाई, गांव से ही हैं। मैं इनका चाचा लगूंगा रिश्ते में.
हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह.
ग़ालिब अकेडमी.



04 मार्च 2026 💢

होली का दिन 🫟 🫟 🫟.

💝
माई पापा, 2024 होली.
पापा

2021 की गांधी विहार, दिल्ली की होली 😍
खांडवी
ढोकला
भांजी (सान्वी) नाराज़ है मेरे से…मुझे मंटू जी कहती हैं मामा नहीं… कह रही थी वीडियो कॉल पर- आप आए काहे नहीं मंटू जी, जाइए रोइए आप, हम गुच्छा हैं।
सोनी,स्नेहा
स्नेहा के दोस्त लोग..

विवेक (उन्नाव), हर्षित (बांदा) सत्यम (समस्तीपुर) Mantu (मोतिहारी) स्नेहा (मोतिहारी) आकाश (जालौन)

Mantuuu, पब्लिकली नाच भी सकता है, ये मैंने पहली बार जाना. 🫠
मुनिष आंटी 🫂
सोनी का काम

…और जब लगा कि

होली अब ख़त्म है तभी नीचे के भईया भाभी अपने लाव लश्कर के साथ धमक गए और फ़िर फ़िर फ़िर

देवेंद्र भईया, दिल्ली पुलिस में दारोगा हैं।

भईया-भाभी (मकान मालिक)

सोना, रुद्र, अनोखी 🙌



🫟.

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

होली शानदार रही..

घर न रहने का मलाल जाता रहा..

शाम होते होते दिलों दिमाग पर सुकून तारी हो गया.

दूर देश में बैठा हमराही और क़रीब आ गया मेरे…. शायद शायद शायद !

🙃.